19 July 2025
ग्रेटर नोएडा।आज प्राथमिक विद्यालय बिसरख में जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक संस्था ईएमसीटी Ethomart Charitable Trust द्वारा किया गया।कार्यक्रम में प्रधानाचार्य महोदय ने छात्रों को जल की महत्ता के विषय में बताया और सभी बच्चों को जल को सहेजने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि “जल संकट भविष्य का गंभीर विषय है, जिसे आज की पीढ़ी को समझना आवश्यक है।”इस अवसर पर मनीष श्रीवास्तव ने वर्षा जल संचयन की वैज्ञानिक प्रक्रिया को सरल भाषा में समझाया और बताया कि बारिश के पानी को कैसे संरक्षित किया जा सकता है, जिससे जलस्तर को बचाया जा सके।अनुप सोनी ने बच्चों को जागरूक करते हुए कहा, “पानी की बर्बादी नहीं करनी चाहिए। हर बूँद कीमती है और हमें उसे संजोकर रखना चाहिए।”ईएमसीटी की संस्थापक रश्मि पाण्डेय ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा—“हर बूँद की कीमत समझिए, आने वाली पीढ़ियाँ आज की सोच पर निर्भर हैं। जल बचाना सिर्फ ज़िम्मेदारी नहीं, संस्कार है।”कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और जल संरक्षण के प्रति अपने विचार भी साझा किए। यह पहल भविष्य में जागरूक और संवेदनशील नागरिकों को तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।




